मेरठ। यहां दिल्ली- देहरादून हाई वे पर आज उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना ने कुछ पोस्टर लगाए है जिसमें कश्मीरियों को उत्तर प्रदेश छोड़ने को कहा गया है।
पोस्टर्स में कहा गया है कि भारतीय सेना पर पथराव करने वाले कश्मीरियों का बहिष्कार किया जाता है और वह उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाएं , वरना....
पोस्टर्स पर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी का बड़ा सा फोटो भी है। अमित जानी हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं जिसमें पहले उन्होंने मायावती की लखनऊ में मूर्ति तोड़ी थी और उसके बाद उन्होंने समाजवादी ज्वाइन की थी। फिर उसके बाद समाजवादी छोड़कर समाजवादी के खिलाफ ही चले गए और अब उन्होंने कश्मीरियों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है कि भारतीय सेना पर पथराव करने वाले कश्मीरी उत्तर प्रदेश छोड़ो।
नवनिर्माण सेना के सभी कार्यकर्ताओं से कहा- कश्मीरियों का उत्तर प्रदेश से बायकाट करें, चाहे इसके लिये कानून भी तोडना पड़े तो वो भी करेंगे।
जितने भी स्कूल कॉलेजों में कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं उनके प्रधानाचार्य से मिलकर उनके स्कूलों से नाम कटवाए जाएं।
एक भी कश्मीरी छात्र उत्तर प्रदेश में न मिले।
उत्तर प्रदेश में जितनी भी ब्रांच जम्मू और कश्मीर बैंक की हैं, सभी पर वे ताला लगवाएंगे।
कोई भी कश्मीरियों को कमरा किराए पर नहीं दें।
कॉलेज मालिक कश्मीरियों को एडमिशन न दें।
वहीं दूसरी तरफ गृह मंत्रालय के आदेश और हस्ताक्षेप के बाद मेरठ में पढ़ रहे ऐसे कश्मीरी छात्रो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुद एसएसपी और जिलाधिकारी ने इन छात्रो से मिल कर इनकी हौसला अफजाई की है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope