• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दवाओं के लिए भटकते रहते हैं मरीज, उधर स्टॉक को लगाया ठिकाने

Patients wandering for medicines in meerut - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। कैंटोनमेंट अस्पताल में चल रहे यूनानी मेडिसन में मरीज़ दवाओं के लिए इधर उधर भटकते है, यूनानी चिकित्सक दवाएं ना होने की बात कहकर मरीज़ों को टरका देते है, जबकि दवाओं का स्टॉक पूरा है, यूनानी चिकित्सकों ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से आई करीब 54 लाख रूपये की कीमत की दवाओं को थाना सदर बाज़ार के हिस्ट्रीशीटर युनुस के मकान में रख दिया, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एम. पी. सिंह ने थाना सदर बाज़ार पुलिस के साथ बेगमपुल पर हिस्ट्रीशीटर युनूस के मकान पर छापा मारकर यूनानी दवाओं के जखीरे को बरामद कर लिया, बताया जा रहा है कि कैंट अस्पताल में यूनानी मेडिसन का संचालन करने वाले तारीख ने बिना कोई जांच पड़ताल किए और बिना किसी किराएनामे के हिस्ट्रीशीटर युनूस के मकान के दो कमरों में दवाओं के स्टॉक को भर दिया, सिटी मजिस्ट्रेट ने फौरन दोनों कमरों को सील करा दिया, जबकि इस पूरे मामले में इंचार्ज तारिक से जानकारी की तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बता दें कि यूनानी मेडिसन के लिए कैंटोनमेंट अस्पताल में विंग चलाने के लिए कैंट बोर्ड प्रशासन ने तीन साल के लिए करार किया था, दावा है कि दवाओं को रखने के लिए यूनानी मेडिसन की ओर से कैंट बोर्ड प्रशासन को जगह देने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उन्होंने जगह देने से इनकार कर दिया। हिस्ट्रीशीटर युनूस के मकान में यूनानी दवाओं का जखीरा मिलने के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए, संभावनाएं ये भी है कि कहीं इन दवाओं को बाज़ार में दोगुने दामों में बेचकर मुनाफा तो नहीं कमाया जा रहा था, फिलहाल मकान को सील कर दिया, दिल्ली से आयुष की टीम आने के बाद स्टॉक का मिलान किया जाएगा और फिर उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patients wandering for medicines in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patients, wandering, for medicines, meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved