• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, मलिक हुआ गिरफ्तार

owner gets arrested in meerut found  illegal cracker factory in the residential area - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। मेरठ में आबू नाले किनारे वृक्षारोपण की तैयारियों का निरीक्षण करने निकले डॉक्टर प्रभात कुमार का पारा उस वक्त सातवें आसमान पर था जब वो ये देख कर हैरत में थे कि सरकारी अमले और स्थानीय लोगों की मिली भगत से नाले की किनारे अवैध निर्माण की भरमार है। यही नहीं रिहायशी कालोनी में एक पुलझड़ी बनाने की अवैध फैक्ट्री भी पकड़ी गई है। गुस्साए मंडलायुक्त ने आदेश देते हुए इस अवैध पटाका बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करा कर थाने भेजा जहां लिखा पढ़ी की जा रही है। दरअसल आज सुबह कमिश्नर डा. प्रभात मोहनपुरी से गढ़ रोड़ तक जा रहे नाले के किनारे 7 सितंबर को होने वाले वृक्षारोपण की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस बीच जगह – जगह मंडलायुक्त ने पाया कि लोगो नें अवैध निर्माण कर रखे है। इस बात को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को पटकार लगाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। इसी बीच जब वो गढ़ रोड़ स्थित राजराजेश्वरी कालोनी पहुंचे तो पाया कि अवैध निर्माण के अलावा मौके पर अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी चल रही है। इस पार कमिश्नर में अधिकारियों से सवाल जवाब पूछे लेकिन किसी के पास कोई जवाब नहीं था। इस पर मंडलायुक्त नें फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करने और फैक्ट्री को सील करने के आदेश दिए है। फिलहाल मौके पर पहुंची नौचंदी थाने की पुलिस ने उक्त फैकट्री मालिक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर व्यापार संघ के विपुल सिंघल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-owner gets arrested in meerut found illegal cracker factory in the residential area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: owner, gets arrested, meerut, found illegal cracker factory, residential area, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved