मेरठ । भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी और उनके साथी मोहित जाटव की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस और नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, मेरठ पुलिस ने मारपीट के आरोपों को तथ्यहीन, असत्य और निराधार बताया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिग्विजय भाटी का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "किसान का अपमान, देश का अपमान है।" साथ ही अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है, वह अक्षम्य है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसान नेताओं पर थाने में कथित तौर पर थर्ड डिग्री की मार-पीट कर प्रताड़ित किया जाना दर्शाता है कि हार के डर से सरकार बौखलाई हुई है। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की किसान नीति पर भी सवाल उठाए और एमएसपी, खाद की उपलब्धता, कृषि उपज की खरीद, भूमि अधिग्रहण और किसान आंदोलन से जुड़े मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी सत्ता सुख में लीन रहकर किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। अखिलेश ने मामले की गहरी जांच, हर दोषी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार को घेरा। पार्टी ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार में लोकतंत्र और मानवाधिकार पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के नेता दिग्विजय भाटी के साथ पुलिस की कथित बर्बरता 'जंगलराज' का भयानक चेहरा है। पार्टी के मुताबिक, पीड़ित किसान नेता ने आरोप लगाया है कि उन्हें बंद कमरे में घंटों बेरहमी से पीटा गया, थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया और गानों पर जबरन नचाकर अपमानित किया गया। कांग्रेस ने भाटी के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सूजी हुई आंख और गंभीर चोटें पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया स्वीकार्य नहीं है।
चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरठ में मोहित जाटव और दिग्विजय भाटी के साथ पुलिस हिरासत में हुई कथित बर्बरता कानून-व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए कहा कि यह पुलिसिंग नहीं, बल्कि वर्दी की ताकत का खुला दुरुपयोग और हिरासत में यातना है। किसी भी अधिकारी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, पीड़ितों का स्वतंत्र मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वर्दी कानून से बड़ी नहीं है और आम नागरिकों की आवाज को पुलिसिया ताकत के बल पर दबाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भी मामले का संज्ञान लेने की मांग की।
दिग्विजय भाटी ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में तत्कालीन मेरठ एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइंस थाने के प्रभारी अखिलेश गौड़ समेत पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। भाटी के मुताबिक, वह मोहित जाटव के साथ 19 अगस्त को एसएसपी कार्यालय में गैंगस्टर के एक मुकदमे में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर गए थे। उनका दावा है कि एसएसपी उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे और सिपाही के माध्यम से उन्हें अंदर बुलाया गया।
भाटी का आरोप है कि एसएसपी के कार्यालय में उनकी पिटाई की गई। इसके बाद सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ उन्हें और मोहित जाटव को पुलिस लाइन स्थित एसओजी कार्यालय ले गए, जहां दोनों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि बाद में उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। भाटी के अनुसार, आंखों से खून आने के बाद पुलिस ने आंख और दिमाग के चिकित्सकों को भी थाने बुलाया।
वहीं, मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बयान जारी कर दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने-अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को दोनों थाना सिविल लाइंस में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 173/2026 के संबंध में पुलिस कार्यालय में वार्ता करने आए थे।
पुलिस का दावा है कि वापस जाते समय स्कूटी फिसलने से दोनों गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव ने स्वयं थाना सिविल लाइंस में लिखित प्रार्थना-पत्र दिया था, जिसे सामान्य डायरी में दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, जीडी संख्या 53 में शाम 5:31 बजे इसका उल्लेख किया गया।
मेरठ पुलिस ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाटी द्वारा वीडियो के माध्यम से लगाए जा रहे आरोप "तथ्यहीन, असत्य एवं निराधार" हैं। पुलिस ने अपने बयान में दिग्विजय भाटी के खिलाफ वर्ष 2008 से 2026 तक मेरठ, अमरोहा और अन्य थानों में दर्ज कई मुकदमों का उल्लेख किया है। वहीं, मोहित जाटव के खिलाफ भी वर्ष 2015 से 2026 तक कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
-- आईएएनएस
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा
'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
जल्द लॉन्च होंगी 5 नई बाइक, बजाज पल्सर NS200 और RS200 से लेकर हार्ले-डेविडसन Sprint 440 तक पर नजर
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
अंकिता भंडारी केस : इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में रिहा, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति का कर रहे विरोध

पीएम मोदी एशियाई खेल 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 15/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope