मेरठ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मेरठ में पश्चिमी क्षेत्र के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवीन ने राहुल गांधी से अमेठी के युवाओं को लेकर सवाल किया और आरोप लगाया कि विपक्ष जनता और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद तथा प्रदेश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से 2027 में ऐसी राजनीति को दोबारा जगह नहीं देने का आह्वान किया। नितिन नवीन ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी अमेठी के युवाओं से संवाद किया और उनके रोजगार से जुड़े दर्द को सुना।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पूरे देश में ‘झूठ की गूंज’ फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन झूठ का जीवन लंबा नहीं होता। उनके मुताबिक युवाओं के रोजगार और विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार ने काम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने केवल अपने-अपने राजनीतिक परिवारों के बारे में सोचा, जबकि भाजपा ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास के केंद्र में रखा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि विपक्ष दलितों और पिछड़ों की बात करता है, लेकिन चौधरी चरण सिंह के सम्मान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर उनका पर्याप्त सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। नवीन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को चौधरी चरण सिंह की भूमि बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र की राजनीतिक विरासत और किसानों के मुद्दे को भाजपा ने सम्मान दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर चौधरी चरण सिंह की सरकारों को गिराने का आरोप भी लगाया।
नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता फिर उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर प्रदेश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादियों पर अंग्रेजों की कथित ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2027 में ऐसी राजनीति को दोबारा लागू नहीं होने देने का संकल्प लें। नवीन ने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाओं में गरीबों को केंद्र में रखा गया है और योजनाएं धर्म या जाति के आधार पर नहीं बनाई जातीं।
भाजपा अध्यक्ष ने 2017 से पहले की उत्तर प्रदेश सरकारों की स्थिति की तुलना मौजूदा सरकार से करते हुए दावा किया कि उस समय महिलाएं असुरक्षित थीं, किसानों को भुगतान नहीं मिलता था और व्यापारी भय के माहौल में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में अपराध और माफिया का प्रभाव था। इसके विपरीत, नवीन ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, रोजगार, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि जिन जिलों की पहचान पहले माफिया के नाम से होती थी, उनकी पहचान अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ से हो रही है। नवीन के भाषण में राहुल गांधी और अमेठी का मुद्दा खास तौर पर राजनीतिक रूप से प्रमुख रहा। उन्होंने अमेठी के युवाओं के साथ राहुल गांधी के कथित संवाद और रोजगार के सवाल को उठाते हुए भाजपा सरकार के रोजगार संबंधी दावों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में नौ लाख नौकरियां दी हैं और युवाओं को कौशल विकास तथा रोजगार से जोड़ने का काम किया है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम स्वनिधि को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। नितिन नवीन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 71 विधानसभा सीटों का उल्लेख करते हुए शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला, मंडल और बूथ के स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता संगठन और जनता के बीच सरकार के संदेश को पहुंचाने का काम करते हैं।
--आईएएनएस
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
राशिफल: मेष के अटके काम होंगे पूरे, कन्या को निवेश के अवसर; सिंह और कर्क रहें सतर्क
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
स्टारडम से दूर, सादगी के करीब हैं पंकज त्रिपाठी, बताया अपना दीपावली प्लान
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
अयोध्या: फूलों और रोशनी से सजा रामलला का द्वार, राम मंदिर बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

दिल्ली में लगातार बिगड़ रही आबोहवा : सरदार पटेल मार्ग पर AQI 392 बहुत खराब स्तर पर, लोधी रोड में भी हवा खराब
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
दिवाली पर घूमने के लिए खास है रतलाम का यह मंदिर, जहां प्रसाद में मिलते हैं रुपये-पैसे
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
तीरंदाज जैसी मुद्रा वाला है आकर्ण धनुरासन, पैरों से लेकर रीढ़ तक को बनाता है मजबूत
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope