• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ : पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Meerut: Youth shot dead in old rivalry - Meerut News in Hindi

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 25 वर्षीय एक युवक की उसके दो बच्चों से सामने हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक को सिर पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरठ के जैदी फार्म निवासी अरशद मंगलवार रात अपने दो बच्चों के साथ भड़ाना स्थित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान बिलाल नामक व्यक्ति से उसकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान बिलाल ने तमंचा निकालकर अरशद के सिर में गोली मार दी। घायल होकर युवक जमीन पर गिर गया। लोगों ने बताया कि आरोपी बिलाल और अरशद की कुछ दिन से कहासुनी चल रही थी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को युवक को गोली मारते देखा गया है। युवक के परिजनों की शिकायत पर बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meerut: Youth shot dead in old rivalry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut, shot dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved