• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Meerut Student Murder Case: Akhilesh Yadav Meets Victims Family, Questions Police Action - Meerut News in Hindi

मेरठ । समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को मेरठ में हुई दलित छात्रा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कैराना से सपा सांसद इकरा हसन भी मौजूद थीं। अखिलेश यादव ने परिवार को न्याय दिलाने में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराएं लगाई गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के भाषण नहीं, न्याय चाहती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जब वो खुद ही बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है।"
उन्होंने आगे लिखा, "मेरठ की बेटी के साथ हुए महा-अत्याचार व हत्या के बाद जिस तरह नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा लगाया गया है, वो नाइंसाफी की पराकाष्ठा है। इससे भी अधिक गंभीर बात ये है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है, उनके ही उच्चाधिकारी अन्याय और अपने अहंकार के अनवरत झापड़ आम जनता के गाल पर मार रहे हैं।"
सपा प्रमुख ने कहा कि पूरी दुनिया में वीडियो फैल चुका है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को खंडित कर रहा है। इससे वो पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हैं, जो अपनी कर्तव्यपरायणता व आम जनता के प्रति संवेदनशील हैं और हमेशा मानवीय दृष्टिकोण से अपना काम करते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा। उन्होंने लिखा, "सच तो ये है कि जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ, विशेष रूप से एक युवा मृतक की शोक-संतप्त मां से सरेआम अभद्रता का वाचन करे, उसकी पुलिस से कोई भी उम्मीद करना बेमानी है। मस्तिष्क का आदेश ही, उंगलियां मानती हैं। अब जनता भाजपाइयों का भाषण सुनने के मूड में नहीं है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meerut Student Murder Case: Akhilesh Yadav Meets Victims Family, Questions Police Action
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut student murder case, akhilesh yadav, meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved