• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैर संप्रदाय के युवक युवती की शादी को लेकर हंगामा

meerut news : Ruckus on marriage of non-denomination young man in meerut court - Meerut News in Hindi

मेरठ। मेरठ कचहरी में पहुंचे गैर संप्रदाय के युवक-युवती की शादी को लेकर हंगामा हो गया। हिंदू लड़की से शादी करने पहुंचे मुस्लिम युवक के मामले में हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। इस विवाह को लेकर दोनों पक्षों के वकील भी आमने-सामने आ गए। हंगामा रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोनों युवक-युवती को अपने कब्जे में लेना चाहा तो हिंदू संगठनों के लोगों ने इन दोनों को पुलिस की जीप से बाहर खींचने की कोशिश की। इसे लेकर पुलिस और बजरंग दल के लोगों के बीच तीखी झड़पें भी हुईं। बजरंग दल के लोगों ने पुलिस का कमिश्नरी चौराहे तक पीछा भी किया, जहां पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा। हंगामा बढ़ता देख जैसे-तैस पुलिस युवक-युवती को वहां से निकाल ले गई। बताया जा रहा है कि शामिली निवासी सद्दाम हुसैन ग्रेटर नोएडा निवासी अपनी प्रेमिका के साथ मेरठ कचहरी पहुंचा। चौंकाने वाली बात ये रही कि युवती कोर्ट में बुरका पहन कर आई थी। जब ये दोनों अपने अधिवक्ताओ के साथ कोर्ट में जा रहे थे तो इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता कचहरी पहुंच गए और इस शादी का विरोध करने लगे। बजरंग दल के लोगों का आरोप है कि युवती नाबालिग है और उसका धर्म परिवर्तन कर विवाह कराया जा रहा है। असलियत क्या है इसका पता किसी को भी नहीं है। पुलिस भी इस मामले में मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-meerut news : Ruckus on marriage of non-denomination young man in meerut court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut news, ruckus in meerut court, ruckus on marriage of non-denomination young man, meerut court, bajrang dal meerut, religion change in meerut, meerut thana police, meerut court news, meerut hindi news, uttar pradesh hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved