• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ: पूर्व बसपा मंत्री याकूब कुरैशी व बेटा इमरान कुरैशी दिल्ली से गिरफ्तार

Meerut: Former BSP minister Yakub Qureshi and son Imran Qureshi arrested from Delhi - Meerut News in Hindi

मेरठ | उत्तर प्रदेश पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बड़े बेटे इमरान कुरैशी को दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम था। मेरठ पुलिस अधीक्षक (अपराध) अमित कुमार ने कहा, हमें गुप्त सूचना मिली थी और इस संबंध में हमारी टीम ने दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में छापेमारी की थी। जहां हमारी टीम ने पूर्व बसपा मंत्री और उसके बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने ने कहा कि हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी अवैध तरीके से मीट फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। बीते साल 31 मार्च 2022 को छापेमारी कर फैक्ट्री के अंदर से पुलिस ने पांच करोड़ कीमत के 2,000 क्विंटल मीट बरामद किया था।
एसपी ने कहा, कि मामले में आरोपी याकूब कुरैशी और उसका बेटा इमरान कई दिनों से फरार थे। उपरोक्त मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके खिलाफ खरखोदा थाना में 11 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री का लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद कथित तौर पर काम कर रहा था।
मेरठ पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता याकूब कुरैशी की पत्नि और उनके दोनों बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी की 125 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meerut: Former BSP minister Yakub Qureshi and son Imran Qureshi arrested from Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, uttar pradesh police, bsp minister yakub qureshi, imran qureshi, chandni mahal police station, meerut superintendent of police crime amit kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved