• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ : लिसाड़ी गेट में ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्यारोपी को लगी गोली

Meerut: Firing at Lisadi Gate, the killer got shot. - Meerut News in Hindi

मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में शुक्रवार रात दस बजे लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद बुनकर नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया और 40 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान सराय बहलीम निवासी हत्यारोपी नदीम के सीने में गोली लग गई। वर्ष 2003 में हत्या के मामले में नदीम जेल जा चुका है। कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। घायल को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस विवेचना कर रही है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया, "बुनकर नगर में जरनेल का परिवार रहता है। गुरुवार को जरनेल का पड़ोसी हमजा से विवाद हो गया था। जरनेल के बेटे जफर को हमजा ने पीट दिया था। इस बात को लेकर दोनो पक्षों ने कहा-सुनी हो गई थी। हमजा सराय बहलीम कोतवाली का रहने वाले नदीम का भांजा है।"

उन्होंने कहा, "नदीम अपने भांजे हमजा से मिलने शुक्रवार को उसके घर गया था। इस दौरान जरनेल के परिवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नदीम के सीने में गोली लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में सलमान गैंग के सदस्य का भी नाम आ रहा है।"

सीओ कोतवाली के मुताबिक नदीम का पारिवारिक विवाद चल रहा है। नदीम खरखौदा थाने से जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस के मुताबिक नदीम शातिर अपराधी है और सलमान गैंग का सदस्य होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि इस घटना में सलमान गैंग का नाम सामने आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज करेगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Meerut: Firing at Lisadi Gate, the killer got shot.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut, lisadi gate, firing, the killer got shot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved