• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ में जमीन विवाद में युवक ने पिता साथ मिलकर बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की

In a land dispute in Meerut, a young man along with his father shot and killed his elder brother. - Meerut News in Hindi

मेरठ, । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार को एक 26 वर्षीय युवक की उसी के छोटे भाई और पिता ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के सठला गांव की है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मेरठ देहात पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मवाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सठला में फिरोज (26) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया। एएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि फिरोज ने कुछ साल पहले अलीना नाम की युवती से अदालत में विवाह किया था, जिसका उसके घरवाले विरोध करते थे। उन्होंने बताया कि अलीना के नाम गांव में कुछ जमीन थी, जिसको बेचने का दबाव फिरोज के पिता मुस्लिम और छोटा भाई जैद डालते थे। इसी विवाद के चलते फिरोज की उसके छोटे भाई व पिता द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई।एएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मवाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। -

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In a land dispute in Meerut, a young man along with his father shot and killed his elder brother.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut news, up crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved