• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ में अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ी, 2 गिरफ्तार, बड़ी संख्या में हथियार बरामद

Illegal arms factory caught in Meerut, 2 arrested, large number of arms recovered - Meerut News in Hindi

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना किठौर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बड़ी संख्या में निर्मित अवैध असलहा व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मेरठ पुलिस ने होने वाले नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बदमाशों को पकड़ने की मुहिम चलाई है, जिसके क्रम में पुलिस ने कथित रूप से अवैध हथियार बनाने, बेचने और खरीदने में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शनिवार को छापेमारी के दौरान इनके पास से 5 देशी तमंचे (315 बोर), 4 तमंचे (12 बोर), 4 जिंदा कारतूस और अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। यह जानकारी पुलिस ने दी। आरोपियों की पहचान किठौर निवासी शकील और भूरे के रूप में हुई है। देहात पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया, किठौर थाना पुलिस को शनिवार को मुखबिर से हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में सूचना मिली थी।
एएसपी ने कहा, स्थानीय पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए किठौर थाना अंतर्गत ईशापुर मोड़ के सामने गन्ने के खेत के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया है। वे मांग आने पर हथियार बनाकर सप्लाई करते थे। बरामद हथियार निकाय चुनाव में सप्लाई होने थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापा मारकर हथियार बरामद कर लिए।
एएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ थाना किठौर में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal arms factory caught in Meerut, 2 arrested, large number of arms recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal arms factory, meerut news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved