ऋतु भार्गव, मेरठ। हाल ही में समाजवादी
पार्टी छोडकर भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व एमएलसी डा0सरोजनी अग्रवाल
व सयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने शनिवार को गढ रोड स्थित
एक रेस्टोरेंट में मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी व सीएम योगी को विकास
पुरूष बताया। उन्होंने कहा कि सपा छोड़ने का कारण मुलायम सिंह यादव की
उपेक्षा था। जिस इंसान नें पार्टी की नींव रखी आज उसका ही सम्मान नहीं हो रहा
है। ऐसे में समाजवादी पार्टी में रहने का कोई औचितय नहीं है। डा. सरोजनी
समाजवादी पार्टी से पिछले 22 वर्षों से जुडी है और मुलायम सिंह यादव की
बेहद करीबी भी मानी जाती है। इसी के चलते वो दो बार एमएलसी भी रह चुकी है।
हालांकि पार्टी छोडने के बाद डा. सरोजनी ने विधान परिषद से अपना त्याग पत्र
भी दे दिया था। प्रेस वार्ता में व्यापारी नेता नवीन गुप्ता, डा0हिमानी
अग्रवाल, विपुल सिंघल, एमडीए के पूर्व बोर्ड मैंबर डा0राजेश सिंह आदि भी
थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान में पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल : 1 अक्टूबर को सुबह से शाम और 2 से अनिश्चितकालीन बंद
दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारियों से 17 लाख रुपये लूटे
एशियाई खेल : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पुरुष स्क्वैश टीम का स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope