• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ में 21 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Half-burnt body of 21-year-old girl found in Meerut family members allege murder - Meerut News in Hindi

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के छीलौरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मेरठ के मऊखास गांव निवासी टीशा (21) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन युवती की हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास गांव निवासी टीशा (21) रविवार शाम को अपनी मां से किसी बात को लेकर नाराज हो गई थी। बाद में वह किसी को बिना बताए घर से चली गई थी। वह रात को घर नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव छीलौरा गांव के पास औरंगाबाद मार्ग पर उपले के बिटोड़े में मिला। शव बुरी तरह जला था। अपर पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही मामले का उद्घभेदन किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Half-burnt body of 21-year-old girl found in Meerut family members allege murder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: half-burnt body, meerut, crime, upnews, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved