मेरठ। उत्तर प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री गुलाबो देवी ने पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार और जनता को लूटने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में समाज कल्याण विभाग में जमकर लूट मचाई गई। इन विभागों को ठीक करने में अभी 6 महीने का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग को ठीक करने के लिए वह लगातार जिलों में जाकर समीक्षा कर रही हैं और हालातों को सुधारने की कोशिश में जुटी हैं। साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़े हालातों पर भी उन्होंने समाजवादी पार्टी को जमकर खरी खरी खोटी सुनाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के हालात बिगड़ने में विपक्ष की पार्टियां जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि तीन महीना पहले प्रदेश भर में कानून व्यवस्था के हालात बेहद खराब थे।लेकिन अब पश्चिम उत्तर प्रदेश में विपक्षी साजिश के तहत कुछ लोगों को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इन हालातों पर काबू पा लिया जाएगा और सरकार 6 महीने में राम राज्य स्थापित करेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope