• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गंगाजल आपूर्ति संकट कब होगा खत्म ?

Ganga water supply crisis in meerut - Meerut News in Hindi

ऋतु भार्गव, मेरठ। शहर में गंगाजल आपूर्ति पर अभी भी संकट के बादल जारी है। वेतन नहीं मिलने से नाराज प्रतिभा नाम की कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट को चालू नहीं किया। कर्मचारियों ने मंगलवार को प्लांट की पावर सप्लाई को भी पूर्ण रुप से बंद कर दिया है और प्लांट पर ताला जड़कर कर्मचारी बाहर धरने पर बैठे रहे। बिजली सप्लाई बंद होने से अब पानी की आपूर्ति का संकट और गहरा गया है। आपूर्ति बंद होने से शहर की जलापूर्ति डगमागा गई है। इससे लगभग 10 लाख लोगों के पानी पर ताला लग गया है। वहीं अंदोलन कर रहे कर्मचारियों की मानें तो जल निगम उनके वेतन का प्रबंध नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से परिवार का लालन पालन करना भारी पड़ रहा है। जब तक पिछले 6 माह का वेतन नहीं मिलेगा तब तक प्लांट को शुरु नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि इस जगह से शहर में पाँच लाख लीटर प्रति घंटा की है सप्लाई होती है। माना जा रहा है कि शहर के पुराने इलाके में इस जगह से पानी की व्यवस्था की जाती है। ऐसे में अगर ये जल्द ही पानी की सप्लाई शुरु नहीं की गई तो पानी का संकट पैदा हो सकता है। दरअसल कई सालों से थाना रोहटा क्षेत्र में भोला की झाल से शहर की पानी की आपूर्ति की जाती है। इस पानी के प्लांट को प्रतिभा नाम की कम्पनी ने बनाया था और बरसों से इसकी रख रखाव भी इसी कम्पनी के पास है। लेकिन कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसी का भुगतान जल निगम को करना होता है। इन कर्मचारियों का आरोप है कि 6 महीने से निगम नें कोई भुगतान नहीं किया है। ऐसे में परिवार का पालान पोषण करना मुश्किल हो रहा है। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर हो कर ये कदम उठाया गया है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर तैनात जेई और अन्य अधिकारी इस तालाबंदी कर अपनी अनभिज्ञता जता रहे है और कैमरे के सामने बोलने के लिए भी तैयार नहीं है। उनके हिसाब से पानी की सप्लाई तो सुचारू है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ganga water supply crisis in meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ganga water supply, crisis, meerut, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved