• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ में कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पाया काबू

Fire broke out in a garment factory in Meerut, 3 fire engines brought the fire under control - Meerut News in Hindi

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक कपड़ा बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हालांकि कम्पनी का काफी सामान जल गया और लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। लिसाड़ी गेट पुलिस को दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि श्याम नगर स्थित पावर लूम कारखाने में आग लग गई है। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। पुलिस के मुताबिक, मौके पर पाया कि फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। धू-धू करके लपटें बाहर निकल रही थीं। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने जुट गए। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दमकल की तीन गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इसके बाद करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि जब फैक्ट्री में आग लगी, तो आनन-फानन में कर्मचारी भागकर बाहर निकले। ज्यादा कर्मचारी नहीं थे, इसलिए लेट नहीं हुआ। इस फैक्ट्री में चादर, पिलो कवर और बेडिंग बनाई जाने का कार्य होता था। यह आग कंपनी के अन्दर रखे हुए सामान में लगी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोई हताहत नहीं हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्*ट से आग लगी थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लाखों रुपए का सामान जलने की आशंका भी जताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire broke out in a garment factory in Meerut, 3 fire engines brought the fire under control
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut, up, textile company, massive fire\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved