• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ में बुजुर्ग दंपति को गोली मारी, पति की मौत, पत्‍नी गंभीर रूप से घायल

Elderly couple shot in Meerut - Meerut News in Hindi

मेरठ,। यूपी के मेरठ जिले के बह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की लूटपाट विरोध करने पर दंपति को गोली मारी, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतक की पहचान धनकुमार जैन के रूप में हुई, जबकि घायल महिला की पहचान अंजू जैन के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार दो लोग घर के अंदर गए थे और घटना को अंजाम देकर निकल गए। घटना के वक्त दंपति परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर में था, तभी कुछ बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और घर में रखे समान को लूटने लगे। लूट का विरोध करने पर धनकुमार जैन और बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई और बाद में अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और धनकुमार को बेहद करीब से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्‍नी चिल्लाने लगी तो बदमाश ने महिला को भी गोली मार दी। खून से लथपथ दंपति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां धनकुमार जैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्‍नी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। मेरठ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना के बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Elderly couple shot in Meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved