• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीला ड्रम हत्याकांड: सौरभ के परिजनों ने मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग की

Blue Drum Murder Case: Saurabh family demands death penalty for Muskan and Sahil - Meerut News in Hindi

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित 'नीले ड्रम' हत्याकांड मामले में बुधवार को अदालत अपना फैसला सुनाएगी। मामले में दोषी ठहराई गई मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट सजा सुनाएगा। दोनों पर मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है। सौरभ के परिजनों ने दोषियों को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि आवश्यक हुआ तो वे इस मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेंगे। सौरभ राजपूत की मां ने मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग की है। सौरभ की मां का कहना है कि नवरात्र के व्रत और पूजा पाठ में वह फांसी की प्रार्थना कर रही है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि उन्हें मौत की सजा दी जाए। अगर मौत की सज़ा से भी कोई कड़ी सजा हो, तो उन्हें वही दी जानी चाहिए। मुस्कान और साहिल को जब तक सजा नहीं मिल जाती तब तक कानून की लड़ाई लड़ेंगे।" सौरभ के भाई राहुल राजपूत ने कहा, "हमारी मांग है कि उन्हें मौत की सजा दी जाए। अदालतों के चक्कर लगाते हुए 15-16 महीने बीत चुके हैं। हमने शुरू से ही यह केस इस इरादे से लड़ा है कि उन्हें मौत की सजा मिले। अगर दोनों को फांसी की सजा नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में अपील करेंगे। जब तक मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड नहीं मिलेगा, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। सजा से बचने के लिए मुस्कान परिवार और बेटी से मिलने का नाटक कर रही है।"
बुधवार की सुबह जब आईएएनएस की टीम मुस्कान के घर पहुंची तो दरवाजे बंद मिले। मुस्कान के माता-पिता ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। बता दें कि करीब डेढ़ साल से मुस्कान के माता-पिता ने किसी से बात नहीं की है। जेल में बंद मुस्कान ने अपनी बेटी और अपने माता पिता से मिलने की मांग की है। जेल प्रशासन से परिवार को चिट्ठी लिखने की अनुमति भी मांगी है।
मार्च 2025 में मुस्कान ने साहिल की मदद से सौरभ की हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर दिए थे और उन्हें एक नीले ड्रम में डाल दिया था। 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया था।
बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड में जुलाई 2025 में ट्रायल शुरू हुआ था। इस दौरान लगभग 13 महीनों तक चली कोर्ट बहस में 126 तारीखों के दौरान 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। सौरभ के शव के टुकड़े उसके ही घर में एक नीले ड्रम के अंदर मिले थे। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल पर सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भरने का आरोप है। पिछले साल 19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blue Drum Murder Case: Saurabh family demands death penalty for Muskan and Sahil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blue drum murder case, murder, blue drum murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved