• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाड़ी पर सांसद का फर्जी स्टीकर लगाने के मामले में अंजलि अरोड़ा के मंगेतर गिरफ्तार

Anjali Aroras Fiance Arrested for Using a Fake MP Sticker on His Car - Meerut News in Hindi

मेरठ। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कच्चा बादाम गाने से वायरल होने वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन्फ्लुएंसर इस बार अपनी वजह से नहीं, बल्कि अपने मंगेतर की वजह से चर्चा में आ गई हैं। मेरठ पुलिस ने अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अलावा भी मेरठ के काशी टोल प्‍लाजा से पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मेरठ पुलिस ने देर रात फर्जी स्टीकर और काले शीशे वाली कार के चालकों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसएसपी मेरठ विपिन टाडा ने जानकारी देते हुए बताया कि टोल पर चैकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए, जिन पर विधायक और सांसदों के पास की फोटोकॉपी या फर्जी पास लगे थे। पुलिस ने इन सभी वाहनों को सीज किया है। गाड़ी के चालकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वाहनों और वाहन मालिकों की जांच की जा रही है। हमारे पास अभी तक ऐसे सात प्रकरण आए हैं, जिनकी जांच हो रही है।
उन्होंने आगे कहा, इसके साथ ही 50 अन्य मामले में दर्ज किए गए हैं, जिसमें काली शीशे वाले वाहन, फर्जी लाइसेंस और बिना डॉक्यूमेंट्स की गाड़ियां शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर ये चेकिंग अभियान शुरू किया गया है और आगे भी ये जारी रहेगी। जनपद के बाहर से आने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल की स्कॉर्पियो पर पूर्व सांसद का फर्जी स्टीकर लगा था और जांच के दौरान भी रोकने पर वे नहीं रुके थे। पुलिस ने आकाश के साथ 5 लोगों को हिरासत में लिया है और लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी वाहनों को भी जब्त कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंजलि के मंगेतर आकाश संसनवाल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया का बड़ा नाम हैं और उन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में अंजलि ने मुंबई में करोड़ों का घर खरीदा था और अपने फॉलोवर्स को लग्जरी घर का होम टूर भी कराया था। ये पहला मौका नहीं है जब अंजलि किसी तरह के विवाद से घिरी हैं। एमएमएस वायरल विवाद के बाद भी वे मीडिया की सुर्खियों में रही थीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anjali Aroras Fiance Arrested for Using a Fake MP Sticker on His Car
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut, social media influencer, kacha badam song, anjali arora, fiancé akash sansanwal, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved