• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के मेरठ में बिजली करंट लगने से 5 कांवड़ियों की मौत, कई घायल

5 kanwariyas died due to electrocution in UP Meerut - Meerut News in Hindi

मेरठ, । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार रात कांवड़ियों के एक समूह को ले जा रहे एक वाहन के नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन से टकरा जाने के कारण करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना मेरठ के भवनपुर के राली चौहान गांव की है, जहां कांवडि़ये हरिद्वार में गंगा नदी से जल लेकर लौट रहे थे। हाईवोल्टेज करंट वाहन में प्रवाहित हो गया। झटका लगने के बाद श्रद्धालु नीचे गिर गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए पावर स्टेशन को फोन किया।
मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने कहा, "दस कांवडि़यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से पांच की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच जारी है।"
कांवर यात्रा शिवभक्तों की वार्षिक तीर्थयात्रा है। लाखों तीर्थयात्री गंगा नदी से जल लाते हैं और इसे अपने स्थानीय शिव मंदिरों या विशिष्ट मंदिरों में चढ़ाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर तक अपने कंधों पर ले जाते हैं। तीर्थयात्री, जिन्हें कांवड़िया कहा जाता है, केसरिया पोशाक पहनते हैं और अक्सर भक्ति प्रदर्शित करते हुए नंगे पैर चलते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-5 kanwariyas died due to electrocution in UP Meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meerut news, up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved