• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर के पास से 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद

25 crore old notes recovered from property dealer in Meerut - Meerut News in Hindi

मेरठ। मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के राजकमल एन्क्लेव में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में छापा मारा और वहां से 25 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी बरामद की। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी डीलर फरार बताया जा रहा है। एसपी (सिटी) मान सिंह चौहान के बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली के एक व्यक्ति के जरिए कमीशन पर पुराने नोट बदलने का सौदा किया जा रहा है। पुलिस पिछले 10 दिन से इंटरसेक्शन सर्विलांस और अन्य माध्यम से इस पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में सटीक सूचना पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने दिल्ली रोड पर राजकमल एन्क्लेव में मंदिर के सामने स्थित प्रॉपर्टी डीलर संजीव मित्तल के कार्यालय पर छापा मारा। ऑफिस के भीतर प्लास्टिक के 10 बैग में तकरीबन 25 करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी (1000-500 रुपए के नोट) रखी हुई थी।
पुलिस ने सौदा कराने वाले दिल्ली के व्यक्ति सहित चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि नोटबंदी के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी रिकवरी है।
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस संजीव के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-25 crore old notes recovered from property dealer in Meerut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: old note, 25 crore recover, old five hundred note, one thousand note, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved