• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार पर महिला की गला रेत कर हत्या

Woman stabbed to death for spurning advances by nephew - Meerut News in Hindi

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने की एक घटना सामने आई है। शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी चाची की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना दो दिन पहले की है। महिला की लाश उसके घर में बरामद हुई। उसका गला रेता हुआ था और उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म के निशान थे।

थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने महिला के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। वह अभी बी.कॉम फाइनल ईयर का स्टूडेंट है।

पुलिस ने कहा कि महिला के भतीजे ने कथित तौर पर उससे शारीरिक सम्बंध बनाने को कहा। इस पर महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और उसका पोल खोलने की धमकी दी। इसके बाद उस युवक ने चाकू से उसका गला रेत दिया।

पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने उस आरोपी युवक को पहचान लिया। पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष हाजिर होने पर वह बहुत नर्वस था। उसके भी हाथों और छाती पर जख्मों के निशान थे। यह चोट कैसे लगी - यह पूछे जाने पर वह निरुत्तर हो गया।

बहरहाल, पूछताछ के दौरान उसने यह स्वीकार किया कि यह हत्या उसी ने ही की है। इसके पीछे की मंशा को भी उसने बताया। उसके अपराध की पुष्टि उस समय हो गई जब पुलिस उसके घर पहुंची और खून से लथपथ कपड़े बरामद किए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman stabbed to death for spurning advances by nephew
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: woman stabbed to death for spurning advances by nephew, murder, arrest, crime news in hindi, crime news, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved