• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश : मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने किया सुसाइड, इलाके में मातम पसरा

Uttar Pradesh: Five members of a family commit suicide in Mathura, sparking mourning in the area - Mathura News in Hindi

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में रहने वाले एक दंपति और उनके तीन बच्चों ने रात के समय दूध में जहर मिलाकर उसका सेवन कर लिया। सुबह काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मृत पाया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया गया और इसके बाद पति-पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।
इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखाई देता था, ऐसे में कोई भी यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों ने उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh: Five members of a family commit suicide in Mathura, sparking mourning in the area
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, commit suicide, mathura, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved