• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में 5 सीटों का क्या है समीकरण, 2022 में भाजपा ने कितने वोट से मारी थी बाजी?

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: What is the equation for the 5 seats in Mathura, by how many votes did the BJP win in 2022? - Mathura News in Hindi

मथुरा । उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ब्रज क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह जिला हमेशा से चुनावी राजनीति के केंद्र में रहा है। मथुरा का चुनावी ताना-बाना मुख्य रूप से जाट, ब्राह्मण, ठाकुर और मुस्लिम मतदाताओं के इर्द-गिर्द घूमता है। मथुरा जिले के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव शामिल हैं। छाता विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्‍मी नारायण चौधरी, मांट से राजेश चौधरी, गोवर्धन से मेघश्याम, मथुरा से श्रीकांत शर्मा और बलदेव से पूरन प्रकाश वर्तमान विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में छाता सीट से लक्ष्‍मी नारायण चौधरी ने कुल 48,948 वोटों के अंतर से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी तेजपाल सिंह को हराया। लक्ष्‍मी नारायण को कुल 1,24,414 वोट मिले, जबकि तेजपाल सिंह के खाते में 75,466 वोट पड़े। यहां से पिछली बार कुल 12 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
मांट सीट से वर्तमान विधायक राजेश चौधरी ने 2022 के चुनाव में कुल 9,580 वोटों के अंतर से बसपा प्रत्याशी रहे श्याम सुंदर शर्मा को शिकस्त दी। राजेश चौधरी के खाते में कुल 83,958 वोट आए, जबकि श्याम सुंदर शर्मा को कुल 74,378 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के संजय लाठर कुल 60,585 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
2022 के विधानसभा चुनाव में गोवर्धन सीट पर भाजपा के ठाकुर मेघश्याम सिंह ने बसपा प्रत्याशी राज कुमार रावत को 42,507 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती। मेघश्याम को कुल 1,00,199 वोट हासिल हुए। ​​उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के राजकुमार रावत को कुल 57,692 वोट मिले। कुल 13 प्रत्याशियों ने 2022 में यहां से चुनाव लड़ा।
मथुरा विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में श्रीकांत शर्मा को कुल 1,09,803 वोटों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 1,58,859 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप माथुर कुल 49,056 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। यहां बसपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
2022 में बलदेव सीट पर भाजपा के पूरन प्रकाश को कुल 25,255 वोटों के अंतर से जीत मिली। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी बबीता देवी को हराया। पूरन प्रकाश को जहां कुल 1,08,414 वोट मिले, वहीं लोकदल की उम्मीदवार के खाते में कुल 83,159 वोट आए। पिछली बार यहां से कुल 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: What is the equation for the 5 seats in Mathura, by how many votes did the BJP win in 2022?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mathura, uttar pradesh assembly elections 2027, uttar pradesh assembly elections, up elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved