• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मथुरा में नवरात्रि उत्सव : सांसद हेमा मालिनी 6 अक्टूबर को मां दुर्गा के विविध रूपों का साक्षात्कार नृत्य नाटिका के माध्यम से कराएंगी

Navratri Utsav in Mathura: MP Hema Malini will introduce the various forms of Maa Durga through a dance drama on October 6 - Mathura News in Hindi

मथुरा। सिने तारिका सांसद हेमा मालिनी 6 अक्टूबर को नवरात्रि में मां दुर्गा के विविध रूपों का साक्षात्कार ब्रजवासियों को नृत्य नाटिका के माध्यम से कराएंगी। नवरात्रि के चतुर्थ दिवस मथुरा के पांचजन्य मुक्ताकाशीय रंगमंच पर सांसद हेमा मालिनी द्वारा अपने समूह के साथ भव्य मां दुर्गा नृत्य नाटिका का मंचन किया जायेगा। मथुरा धर्म की नगरी वृंदावन में, भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने इस विशेष आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाल कृष्ण और मां यशोदा के वात्सल्य भाव को अपनी नृत्य भंगिमाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया था। अब नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, वे मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का अनुभव ब्रजवासियों को नृत्य नाटिका के माध्यम से कराने जा रही हैं। नवरात्रि के चतुर्थ दिवस, 6 अक्टूबर को, मथुरा के पांचजन्य मुक्ताकाशीय रंगमंच पर यह भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। सांसद हेमा मालिनी ने ओमेक्स स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ब्रजभूमि वास्तव में उत्सव की भूमि है, और यहां हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला लगातार जारी रहनी चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, सरकार द्वारा सभी सुविधाओं से युक्त पांचजन्य मुक्ताकाशीय रंगमंच का निर्माण किया गया है।
सांसद ने यह भी बताया कि सनातन संस्कृति से जुड़ी पौराणिक चरित्रों को नई पीढ़ियों के सामने लाने के उद्देश्य से, जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित नृत्य नाटिका को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया था। अब, नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा से संबंधित लीलाओं का प्रदर्शन करते हुए नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। यह नृत्य नाटिका लगभग दो घंटे तक चलेगी, जिसमें उनके साथ 22 सहयोगी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए प्रख्यात संगीतकार और गायक रविंद्र जैन द्वारा संगीत और लिरिक्स प्रदान किया गया है, और पूरी नृत्य नाटिका के डायलॉग सांसद हेमा मालिनी ने स्वयं लिखे हैं।
सांसद ने संस्कृति प्रेमियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और सहयोगी संस्था कान्हा अकादमी के निदेशक डाक्टर अनूप शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Navratri Utsav in Mathura: MP Hema Malini will introduce the various forms of Maa Durga through a dance drama on October 6
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navratri utsav, mathura, mp, hema malini, maa durga, dance, drama, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved