• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मथुरा में मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Laborer Dies in Mathura; Family Protests by Placing Body on Road - Mathura News in Hindi

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में कॉलेज में मरम्मत के काम के दौरान मजदूर की मौत होने पर परिवार ने शनिवार को शव के साथ मुख्य गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया और मुआवजे व कार्रवाई की मांग की। मथुरा पुलिस के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे कुछ मजदूरों द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोवर्धन में प्लास्टर कार्य किया जा रहा था। यह कार्य मथुरा-वृंदावन डेवपलेपमेंट (एमवीडीए) द्वारा कराया जा रहा है। अचानक गेट के ऊपर की दीवार गिरने से इसमें दो मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान कस्बा अडीग थाना गोवर्धन निवासी नाम लाल सिंह और ग्राम तलफरा थाना डींग राजस्थान निवासी नाम पंकज के रूप में हुई। पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए इसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रवाना किया गया, जहां पर पंकज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्थानीय निवासी कैलाश ने आईएएनएस से कहा, "मृतक पंकज के परिजनों के पास घर भी नहीं है। वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार पालता था। परिवार सड़क किनारे झोपड़ी में रहता है। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनकी देखभाल के लिए सरकार को मुआवजा और नौकरी देनी चाहिए।"
वहीं, मृतक की पत्नी ने सरकार से 20 लाख रुपए, नौकरी और आवास की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं सड़क पर रहती हूं और पति के जाने के बाद अब कोई सहारा नहीं बचा है।
इसी तरह हाल ही में मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र के नगला कैथ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुमार अन्य मजदूरों के साथ नगर के मुहल्ला खरगजीतनगर में अनुज दुबे के मकान में पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार पर पुट्टी करते समय बिजली केबल में लगे कट में उनका हाथ छू गया। जिससे करंट की चपेट में आने के कारण आशीष की मृत्यु हो गई थी।
आशीष की मौत के अगले दिन परिजनों ने देवी बाईपास रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मकान मालिक की गिरफ्तारी के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की बात पर अड़ गए थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने परिजनों ने समझाया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Laborer Dies in Mathura; Family Protests by Placing Body on Road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: laborer dies in mathura, mathura, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved