मथुरा। भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दे रखे हैं। लेकिन मथुरा पुलिस पर इसका कोई असर नहीं है। जिसके चलते जिले में भूमाफिया हावी हैं। गोवर्धन कस्बे में एक आश्रम को कब्जाने की नियत से कुछ दबंगों ने धावा बोला और वहां रहने वाली साध्वी को अगवा करने का प्रयास किया।
साध्वी को अगवा करने की कोशिश
घटना राधाकुंड रोड के पास गोड़िया मठ आश्रम की है। यहां रहने वाली साध्वी ने बताया कि रविवार रात को कुछ लोग उनके आश्रम पर आ धमके। उन लोगों ने आश्रम छोड़ने की धमकी देते हुए उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। साध्वी के शोर मचाने पर हमलावर फायर करते हुए भाग गए।
आश्रम छोड़ने की मिल रही धमकी
पीड़ित साध्वी ने बताया कि घटना की तत्काल सूचना 100 नंबर पर दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं आई। साध्वी का कहना है कि कुछ लोग आश्रम पर कब्जा करना चाहते हैं। उन लोगों ने पूर्व में भी आश्रम के महंत का अपहरण किया था। उनको लगातार आश्रम छोड़ने की धमकियां मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री और डीजीपी से लगा चुकी गुहार
पीड़िता साध्वी के मुताबिक वो भूमाफियाओं की शिकायत एसएसपी और सीओ से कर चुकी हैं। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री और डीजीपी तक अपनी गुहार लगाई। कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। अब उन्हें अपनी जान का खतरा भी है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope