• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेमा मालिनी ने मथुरा में अधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यों की प्रगति का मांगा हिसाब

Hema Malini sought account of the progress of development works in a meeting with officials in Mathura - Mathura News in Hindi

मथुरा । बीजेपी नेता व मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने अपनी संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से अपने संसदीय क्षेत्र में हुए अब तक के कार्यों की जानकारी जुटाई। इसके अलावा, उन्हें जहां कहीं भी कमी दिखी, उस संबंध में जानकारी जुटाकर उनके समाधान का निर्देश दिया। बीजेपी सांसद ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहा, “आज हमने विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले, हमने गत वर्ष बैठक की थी। इस कार्यकाल में मेरी यह पहली बैठक है, जिसमें हमने विकास कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक रूपरेखा तैयार की है। बैठक में हमने मथुरा के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की और जहां कहीं भी हमें कमी दिखी, उस बारे में अधिकारियों से जानकारी जुटाई। इसके अलावा, हमने उन्हें निर्देश दिया कि मथुरा क्षेत्र में दिखनी वाली हर कमी को फौरन दूर किया जाए। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को कोई परेशानी ना हो।” उन्होंने आगे कहा, “इससे पहले, बीते दिनों हमने जो बैठक की थी, वो बिजली की कटौती को लेकर थी। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी को भी बिजली की कटौती का सामना न करना पड़े। क्षेत्र की आबादी भी बढ़ती जा रही है, जिस वजह से बिजली की समस्या पैदा हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने अधिकारियों के साथ बैठक की थी और यह निर्देश दिया था कि क्षेत्र में बिजली की किसी भी प्रकार की कटौती ना हो।”
उन्होंने कहा, “हमारे जिलाधिकारी भी आपको विस्तार से बता सकते हैं कि कैसे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास की गति को तेजी दी जा सकती है और संसदीय क्षेत्र के लोगों को एक अनुकूल माहौल प्रदान किया जा सकता है। हमने लगातार मथुरा के विकास को नई गति देने की दिशा में काम किया है। इसके अलावा, मैं इस बात पर भी जोर देना चाहती हूं कि अब से हम हर चार महीने में बैठक करेंगे, जिसमें अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे।”
बीजेपी नेता ने कहा, “बैठक में अन्य प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा, हमने बैठक में शिरकत करने वाले सभी अधिकारियों को संसदीय क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में दिए गए योगदान की तारीफ की। हमने उन्हें बताया कि आपने अब तक हमारे संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए क्या कुछ कदम उठाया है। इसके अलावा, इन सभी लोगों ने हमें आश्वस्त किया है कि आगे चलकर हम अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए क्या कुछ कदम उठा सकते हैं।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hema Malini sought account of the progress of development works in a meeting with officials in Mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mathura, hema malini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved