• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार, ऑनलाइन प्रवचन के जरिए युवतियों को फंसाकर करता था शोषण

Fake Sadhu Arrested in Mathura, Luring Young Women Through Online Sermons and Exploiting Them - Mathura News in Hindi

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के माध्यम से युवतियों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में उनका शोषण करता था। आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आध्यात्मिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन सत्संग के जरिए युवतियों के संपर्क में आता था। आरोप है कि वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता था तथा उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक युवती के परिवार ने मथुरा पुलिस से शिकायत की। पीड़िता की बहन राधाकुंड क्षेत्र में रहकर इंटर्नशिप कर रही थी और आरोपी के संपर्क में थी। शिकायत के अनुसार, 15 मई को जन्मदिन मनाने के लिए मथुरा आई युवती को आरोपी ने प्रसाद बताकर दूध पिलाया, जिसके बाद वह अचेत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और बाद में उसे धमकाया।
परिजनों की शिकायत पर गोवर्धन थाने में 25 मई को मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी कई अन्य युवतियों को भी इसी तरह निशाना बना चुका है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और वर्ष 2021 में आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुका है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने एक निजी कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में रहने लगा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी विशेष रूप से उच्च शिक्षित और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत युवतियों को निशाना बनाता था। वह ऑनलाइन प्रवचन और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से विश्वास हासिल कर उन्हें अपने पास बुलाता था। आरोप है कि बाद में वह नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर उनका शोषण करता और वीडियो तथा तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर धन उगाही करता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने ब्लैकमेलिंग से प्राप्त धन से राधाकुंड में एक मकान खरीदा था, जिसे उसने आश्रम का स्वरूप दे रखा था।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को राधाकुंड स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान वहां से दो युवतियों और एक बालक को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जिन्हें आवश्यक सहायता के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद होने का दावा किया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी कथित रूप से युवकों और युवतियों के बीच विवाह जैसी गतिविधियों के नाम पर संपर्क स्थापित कर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake Sadhu Arrested in Mathura, Luring Young Women Through Online Sermons and Exploiting Them
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mathura, fake sadhu, uttar pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved