मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बल्देव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला व बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दुर्घटना के शिकार लोग दिल्ली के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सोनिया विहार निवासी परिवार के लोग कार से आगरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में बुधवार सुबह मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 146 पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के सहारे लगे साइन बोर्ड से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार सवार देवसखी व चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे, कार चालक प्रतीक, अशोक और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। इस दौरान अस्पताल ले जाते समय एक बच्चे की और मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
-- आईएएनएस
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope