• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानें यहां कहां पहुंच गई आजम खान की गाय-बछिया ?

cow of Azam Khan reached at gowardhan - Mathura News in Hindi

मथुरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां द्वारा वापस की गई गाय-बछिया मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पुरी पीठ के पीठाधीश्वर अधोक्षजानंद के आश्रम पर पहुंच गईं।
रामपुर से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेन्दर सिंह चौहान व महेंदी नगर के गुड्डी सिंह प्रधान टाटा 407 से गाय-बछिया लेकर गोवर्धन पहुंचे। आजम खां ने अधोक्षजानंद महाराज को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने व परिवार ने कुदरत की पहचान मानकर गाय की सेवा की, लेकिन राजस्थान की घटना के बाद यदि कोई आपराधिक घटना घटित हो गई तो मुस्लिम समाज और इंसानियत की दुश्मन ताकतों को बेगुनाह के कत्लेआम का बहाना मिल जाएगा। इस कारण आपको गाय वापस भेज रहा हूं। अधोक्षजानंद महाराज ने कहा कि आजम खान ने गौ सेवा कर मिसाल कायम की है। उन्हें गाय वापस करनी पड़ी, यह अफसोसजनक है।
मुख्यमंत्री आदत्यनाथ योगी एक महन्त हैं और उनके यहां गौशाला है और मुस्लिम युवक भी है। जाति और धर्म के नाम पर ऐसा माहौल बने, यह सर्वसमाज के लिए अच्छा नहीं है। देश की ऐकता और अखण्डता के लिए सामाजिक सौहार्द जरूरी है। गौरक्षा के लिए सशक्त कानून बनना चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-cow of Azam Khan reached at gowardhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cow, azam khan, reached, gowardhan, mathura, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved