गोवर्धन (मथुरा)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पत्नी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गोवर्धन में घूमे। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा लगाई और तीनों प्रमुख गिरिराज मंदिरों में दुग्धाभिषेक किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दें कि मुख्यमंत्री की पत्नी साधनासिंह अपने महिला मित्र मंडल के साथ ब्रज यात्रा पर गुरुवार रात को ही गोवर्धन पहुंच गई थीं। शुक्रवार को उन्होंने बरसाना, नंदगांव के दर्शन करके शाम को गिरिराज परिक्रमा लगाई। देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गोवर्धन पहुंच कर राधाकुंड से अपनी पत्नी के साथ पैदल परिक्रमा लगाई।
शनिवार सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी और उनके महिला मित्र मंडल को साथ लेकर ई रिक्शा से गिरिराज जी की परिक्रमा शुरू की। इस दौरान सबसे पहले दानघाटी मंदिर पर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया।
परिक्रमा के दौरान जतीपुरा पहुंच कर मुखारविंद मंदिर पर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी। इसके बाद ई रिक्शों का काफिला राधाकुंड परिक्रमा करते हुए मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पहुंचा। जहां सभी ने गिरिराज जी का पंचामृत अभिषेक कर मनौती मांगी।
मंदिरों पर सेवायतों ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। परिक्रमा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इसके बाद काफिले संग होटल पहुंच गए। होटल पर प्रबंधक ब्रह्मजीत सिंह, दाऊजी के रिसीवर राम कटोर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह, व्यापारी नेता गणेश पहलवान, सेवायत राम पंडित ने मुख्यमंत्री का दुपट्टा ओढ़ाने के साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
शुक्रवार देर रात से शुरू हुई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की धार्मिक यात्रा में जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडे, एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल, सीओ राममोहन शर्मा, तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार सहित जनपद का समूचा पुलिस प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं व सुरक्षा में जुटा रहा। परिक्रमा के दौरान बात करने पर मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा को धार्मिक यात्रा बताते हुए कहा कि ये भाव का विषय है। गिरीराज जी में उनकी विशेष आस्था है। राजनीतिक सवाल को हंस कर टाल कर आगे बढ़ गए।
भागलपुर में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल, 1717 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार
प्रियंका गांधी ने मांगा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा
अगली 'महापंचायत' सिर्फ पहलवानों की, तारीख का ऐलान तीन-चार दिन में: बजरंग
Daily Horoscope