• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्राइम कंट्रोल के लिए मथुऱा में सभी चौराहों पर जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरेः एसएसपी

CCTV cameras will soon be installed at all intersections in Mathura for crime control: SSP - Mathura News in Hindi

शेरगढ़। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने गुरुवार को जनता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे रहे हैं। इससे राज्य में अपराधों में कमी आएगी। साथ ही अपराधियों को भी जल्दी पकड़ा जा सकेगा। यह मुहिम गोरखपुर से शुरू की गई है। मथुरा जिले में भी सभी चौराहों पर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि जनता का पुलिस को सहयोग जरूरी है, जन सहयोग के बिना पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर पाएगी। कानून व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े इसके लिए सभी सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति कोई भी मूर्ति ना लगाई जाए। उन्होंने बताया कि अगर मकान में किसी को किराएदार अथवा दुकान पर नौकर रखा जाए तो उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाना अनिवार्य है। इससे वह अपराध करके कहीं भाग नहीं पाएगा। साथ ही आम व्यापारी और नागरिक भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या है तो शिकायत दर्ज कराई जाए। समस्या का समाधान अवश्य किया जाएगा।
इस दौरान प्रवीन कुमार, कपिल मावई, योगेश कुमार, रामबीर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रवि भोले जी, योगेश तिवारी, रिंकू प्रधान, राधेश्याम प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सदस्य, कुलदीप कुमार, कुलदीप बंसल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CCTV cameras will soon be installed at all intersections in Mathura for crime control: SSP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shergarh, ssp, shailesh kumar pandey, public meeting, cctv cameras, state, crimes, criminals, gorakhpur, intersections, mathura district, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved