• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मथुरा में पंजाब से आए पर्यटकों से भरी नाव यमुना नदी में डूबी, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Boat Carrying Tourists from Punjab Capsizes in Yamuna River in Mathura; PM Modi Expresses Grief - Mathura News in Hindi

मथुरा। मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में पीपा के पुल के पास पर्यटकों से भरी नाव पलट गई है, जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की सूचना है। इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस दुर्घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई, जिससे एक दुखद हादसा हो गया। अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बचाव अभियान जारी है।
उन्होंने कहा, "शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे यमुना नदी में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। लुधियाना से करीब 30 लोग आए थे और नदी में दो नावों पर नौका विहार कर रहे थे। यह घटना केसी घाट के पास हुई, जहां एक नाव डूब गई। अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 16-17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति।
वहीं, समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में नाव डूबने से कई लोगों की मौत और कई के लापता होने की सूचना स्तब्धकारी है, दुखद है। मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति संवेदनाएं, सभी को समुचित मुआवजा दे सरकार।
उन्होंने कहा कि पूरे वृंदावन मथुरा समेत उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का भाजपा ने व्यवसायीकरण कर दिया है, लूटखसोट कर रही है, जिसके कारण अक्सर इन धार्मिक स्थलों पर अव्यवस्था, कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं और उनमें लोगों की जान जा रही है, जिसकी जिम्मेदार यह भ्रष्ट भाजपा सरकार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boat Carrying Tourists from Punjab Capsizes in Yamuna River in Mathura; PM Modi Expresses Grief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vrindavan boat accident, yamuna river accident mathura, mathura boat capsized, pilgrims death mathura, pmo statement boat accident, up accident news, keshav prasad maurya reaction, rescue operation yamuna river, mathura news today, religious tourism safety india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved