• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजपाल यादव ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, खुद को बताया द्वापर युग का मनसुखा

Rajpal Yadav met Premanand Maharaj and called himself Mansukh of the Dwapar era - Mathura News in Hindi

वृंदावन। फिल्मों में अपनी मजेदार एक्टिंग से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले एक्टर-कमीडियन राजपाल यादव संत प्रेमानंद महाराज को भी हंसाते दिखे। राजपाल यादव इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस को प्यारी सी झलक दिखाई। वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे राजपाल यादव महाराज जी के सामने हाथ जोड़े बैठे नजर आए। वीडियो में महाराज जब पूछते हैं कि कैसे हो? तो राजपाल ने हंसते हुए कहा, “महाराज जी, मैं तो आते वक्त बहुत कुछ बोलने की तैयारी करके आया था, लेकिन आपके सामने आते ही सब भूल गया। अब कुछ समझ नहीं आ रहा कि बोलूं!” यह सुनकर कमरे में मौजूद महाराज जी समेत सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। राजपाल अपने अनोखे अंदाज में बोले, “महाराज जी, मुझे लगता है अभी द्वापर युग चल रहा है। भले ही ये पागलपन या गलतफहमी जैसा लगे, लेकिन मैं इसी में रहना चाहता हूं। कन्हैया भी हैं, सखा मंडल भी है और मैं… मैं तो उस मंडल का मनसुखा हूं! यहां सब ग्वाला हुए हैं और मुझे लगता है मनसुखा मैं ही था।" महाराज जी ठहाके मारकर हंसते दिखे।
यह बात सुनते ही प्रेमानंद जी महाराज मुस्कुराए और बड़े प्यार से बोले, “जरूर! जो पूरे देश-दुनिया के चेहरे पर हंसी लाता है, वह मनसुखा तो जरूर है। तुम बहुत अच्छा काम कर रहे हो। बस नाम जपते रहो, राधे-राधे बोलते रहो।” बता दें, मनसुखा, भगवान श्रीकृष्ण के मित्र थे, जिन्हें मधुमंगल भी कहा जाता है। वह बालसखाओं में से एक थे।
इसके बाद राजपाल यादव, प्रेमानंद महाराज को दो मंत्र सुनाते हैं जो उन्हें पूरा याद है। महाराज जी भी उन्हें नामजप करने को कहते हैं। राजपाल यादव कहते हैं कि उनका जीवन धन्य हो गया। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं कि राजपाल की हंसी और महाराज जी का आशीर्वाद दोनों अनमोल हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajpal Yadav met Premanand Maharaj and called himself Mansukh of the Dwapar era
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajpal yadav, actor comedian, premananda maharaj, vrindavan visit, spiritual journey, hilarious performance, instagram stories, fan glimpse, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved