इससे पहले मुलायम सिंह ने कहा कि आज आपके बीच मायावती जी आई हैं,
मैं इनका बहुत सम्मान करता हूं। आज मायावतीजी का एहसान है कि वह हमारे बीच
आई हैं, हम उनका स्वागत करते हैं और अपने कार्यकर्ताओं से हमेशा उनका
सम्मान करने की अपील करता हूं। मायावतीजी ने हमारी कई बार मदद की है, मुझे
जिताने के साथ ही गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जितवाएं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी रिकॉर्डतोड़ वोटों से जीतेंगे, मायावतीजी को दिल से धन्यवाद। ये ऐतिहासिक क्षण है, मायावतीजी का नेताजी बहुत सम्मान करते हैं। हमारे देश के किसान दुखी हैं,लोगों के साथ धोखा हुआ। देश अभी बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा हैं। नौजवानों का भविष्य खतरे में है, हमें नया प्रधानमंत्री बनाना है। अखिलेश ने कहा कि देश की सबसे बड़ी जीत मैनपुरी से नेताजी की होगी।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope