मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद एक 36 वर्षीय महिला ने कथित रूप से खुद को और अपने दोनों मासूम बच्चों को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से जले होने के कारण तीनों की मौत हो गई। यह घटना भटुआ गांव में हुई, जहां रिंकी ने कथित रूप से अपने बेटों तन्मय (4) और मन्मय (2) पर मिट्टी का तेल डाला और उन्हें आग के हवाले कर दिया उसने फिर खुद को भी आग लगा ली। जब यह घटना घटी उस समय उसका पति राज किशोर प्रजापति घर में नहीं था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर घर का दरवाजा तोड़ा और महिला और उसके बच्चों को गंभीर रूप से झुलसा पाया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया और उन सभी को सैफई पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया और उनकी मां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope