• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले राम गोपाल यादव, लोकप्रियता के लिए कुछ भी कर बैठते हैं लोग

Ram Gopal Yadav on Yadav Ji Ki Love Story: People will do anything for popularity - Mainpuri News in Hindi

मैनपुरी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कई तरह की बातें होती रहती हैं। उन्होंने कहा, "भारत में ऐसे बहुत से लोग मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। वे बिना सोच-समझ के काम कर बैठते हैं, जिनका दूसरों पर बुरा असर पड़ता है। लोगों को ऐसे काम करने में जरा भी झिझक नहीं होती। उन्हें बस थोड़ी सी लोकप्रियता या पहचान बढ़ाने की चाह होती है, फिर चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। ऐसे लोगों को इस बात की परवाह नहीं होती कि उनकी बात समझदारी वाली है या बेकार।" उन्होंने भारत की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोई धरती की तारीफ कर दे, तो उसके बाद बाकी सब कुछ गलत होता है। उन्होंने सरकारी कर्मचारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, "अब हालत ये है कि एक जॉइंट सेक्रेटरी से नोट लिखवाया जाए तो, वो ऐसा नहीं कर पाएगा। पहले के दौर में लोगों को ठीक से लिखना सिखाया जाता था। उन्हें चिट्ठियां कैसे लिखी जाती हैं, यह भी बताया जाता था, लेकिन अब ऐसा कोई प्रशिक्षण नहीं मिलता। लोग सीधे चैटजीपीटी या एआई टूल का सहारा लेने लगे हैं।
रामगोपाल यादव ने एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताते हुए कहा, "एआई का उपयोग गंभीर और सोच-समझ वाले कामों के लिए सही तरीके से नहीं हो रहा है। यह एक बड़ी समस्या बन गई है।"
फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो वसीम अख्तर (विशाल मोहन) नाम के लड़के से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन दोनों का धर्म उनके प्यार के आड़े आता है।
फिल्म को लेकर विवाद चरम पर है। बीते कुछ दिनों से संभल और आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। यादव समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म का शीर्षक ही आपत्तिजनक है और जानबूझकर एक खास समाज को निशाना बनाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ram Gopal Yadav on Yadav Ji Ki Love Story: People will do anything for popularity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yadav ji ki love story, ram gopal yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mainpuri news, mainpuri news in hindi, real time mainpuri city news, real time news, mainpuri news khas khabar, mainpuri news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved