मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी के राज में इंसान की जान सस्ती होती जा रही है, दरिंदगी बढ़ती जा रही है। भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के नेता के बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया। (20:22) ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुबह में ग्रामीणों ने जब शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से मामले की जानकारी ले रही है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव ऋषि यादव भोगांव थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर छिवकरिया के रहने वाले हैं। उनके बड़े भाई नंदकिशोर उर्फ छोटेलाल यादव (40) का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नगला पति के पास मिला। शव पर तेजाब भी फेंका गया था। खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस का कहना है कि छोटेलाल की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर पर तेजाब डाला गया। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
--आईएएनएस
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope