मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। देवरिया की घटना के लिए यह सरकार जिम्मेदार है। भाजपा इस घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा मुखिया ने कहा कि देवरिया की घटना का भाजपा सरकार लाभ लेना चाहती है। दोनों परिवार न्याय के लिए कई बार सरकार के अधिकारियों से मिले। लेकिन, उन्हें न्याय नहीं मिला। इस घटना में जिन लोगों ने न्याय नहीं किया, वह दोषी हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय सर्वे का जो आंकड़ा आया है, उससे पीडीए - पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक - खुश हैं। आने वाले समय में देश इसे स्वीकार करेगा। पूरे देश में भी सर्वे होगा। जो जातियां पीछे रह गयी है, उन्हें न्याय मिलेगा। भाजपा में जो पीडीए के लोग हैं, वे भी जातीय जनगणना चाहते हैं।
अखिलेश यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि नेताजी मैनपुरी के एक-एक परिवार से जुड़े थे। नेताजी ने लोकतंत्र, समाजवाद और सेक्युलरिज्म को बचाने का काम किया। वे जमीनी नेता थे। लोगों की भावनाओं को समझते थे। सुख-दुःख में साथ रहे। इस क्षेत्र ने नेताजी को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वे ऐसे नेता थे जो कभी-कभी धरती पर आते हैं। उन्होंने रास्ता दिखाया और हम समाजवादियों को नई दिशा दी।
आईएएनएस
राणा सांगा विवाद पर अखिलेश की सफाई, 'हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं'
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 728 अंक गिरा
उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर 'एक के साथ एक फ्री' ऑफर, 'आप' ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Daily Horoscope