• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुष्कर्म से नाबालिग छात्रा गर्भवती, स्थानीय भाजपा नेता गिरफ्तार

Minor girl gets pregnant after rape local BJP leader arrested in mahoba - Mahoba News in Hindi

महोबा | उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुलिस ने दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई एक नाबालिग छात्रा के मामले में स्थानीय भाजपा नेता को उसकी मां के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया, "चरखारी कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को उसकी सहेली के सहयोग से स्थानीय भाजपा मंडल इकाई के उपाध्यक्ष हेमू राजा ने महोबा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उस क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ पांच महीने तक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।"

एसपी ने बताया कि छात्रा ने सोमवार को अपनी मां के साथ कार्यालय पहुंचकर उनके सामने घटना का ब्यौरा दिया, जिसके बाद पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minor girl gets pregnant after rape local BJP leader arrested in mahoba
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor girl gets pregnant, after rape pregnant mainor, local bjp leader arrested in this case, mahoba rape case, mother son arrested, rape case, up police, up crime news, latest crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mahoba news, mahoba news in hindi, real time mahoba city news, real time news, mahoba news khas khabar, mahoba news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved