• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महोबा: ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुआ प्रेम, ससुराल तक पहुंचा मामला – प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mahoba : Love started through online game, matter reached in-laws - lover arrested by police - Mahoba News in Hindi

महोबा। इंदौर के चर्चित राजा और सोनम रघुवंशी मामले के बाद अब उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद से एक और अजीबो-गरीब प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहां एक विवाहिता की ऑनलाइन गेम के जरिए पंजाब के युवक से हुई पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। प्रेमी जब विवाहिता से मिलने उसके ससुराल पहुंचा तो पति-पत्नी और प्रेमी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार, महोबा कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ला निवासी शीलू की शादी 5 मई 2022 को बांदा जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र की रहने वाली आराधना से हुई थी। शादी के बाद दोनों सामान्य जीवन बिता रहे थे और डेढ़ साल पूर्व आराधना ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। इसी दौरान उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग गई। फ्री फायर गेम खेलते हुए उसकी दोस्ती पंजाब के लुधियाना निवासी युवक शिवम से हुई, जो कुछ ही महीनों में प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि आराधना कुछ समय पहले शिवम से मिलने दिल्ली भी गई थी। बीते दिन शिवम सीधे महोबा में आराधना के ससुराल पहुंच गया, जहां उसकी मौजूदगी को लेकर पति से विवाद हो गया। पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने युवक शिवम को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
इस घटना का दूसरा पहलू और भी अधिक चौंकाने वाला है। तहसील परिसर में आराधना ने प्रेमी के पक्ष में खड़े होकर उसके साथ जाने की जिद पकड़ ली। पति और परिजन उसे मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। यहां तक कि उसने अपने डेढ़ साल के बच्चे को भी छोड़ने का मन बना लिया और प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी रही।
आराधना का आरोप है कि उसका पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता है, इसलिए वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। वहीं शिवम का कहना है कि वह आराधना और उसके बच्चे को अपनाने को तैयार है। उसने बताया कि वे दोनों पिछले 14 महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं और अब साथ रहना चाहते हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान तहसील परिसर में तमाशबीनों की भीड़ जमा रही और मामला स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahoba : Love started through online game, matter reached in-laws - lover arrested by police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahoba, love, started, through, online game, matter, reached, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mahoba news, mahoba news in hindi, real time mahoba city news, real time news, mahoba news khas khabar, mahoba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved