• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में

Housewife hanged on hanging, husband in custody - Mahoba News in Hindi

महोबा । उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के चिचारा गांव में शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर में फांसी से लटका हुआ बरामद किया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया, "पुलिस ने चिचारा गांव में शुक्रवार को घर में सुरेंद्र यादव की पत्नी वंदना (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। वंदना के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। उनके पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसके पति सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि सास-ससुर घर से गायब हैं। वंदना की शादी दो साल पहले हुई थी।"
उन्होंने बताया, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Housewife hanged on hanging, husband in custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: housewife suicide, up crime news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mahoba news, mahoba news in hindi, real time mahoba city news, real time news, mahoba news khas khabar, mahoba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved