• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को सौगात, 1.86 करोड़ परिवारों को 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी का लाभ

Diwali Gift for Ujjwala Beneficiaries: 18.6 Million Families to Benefit from Gas Subsidy of Rs. 1,500 Crore - Mahoba News in Hindi

गौतमबुद्ध नगर। दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्रदेश भर के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को जारी की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में किया गया, जहां जनपद के अधिकारियों एवं मौजूद लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण देखा। जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना से लाभान्वित महिलाओं को गैस रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा, “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने रसोई से धुएं को दूर कर माताओं-बहनों के जीवन में सम्मान और सुविधाएं बढ़ाई हैं। दीपावली जैसे शुभ अवसर पर मिली यह सब्सिडी सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती है।”
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस रिफिल सब्सिडी दो चरणों में प्रदान की जाएगी। प्रथम चरण अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक और द्वितीय चरण जनवरी से मार्च 2026 तक संचालित होगा। जनपद में कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत 25 लाभार्थियों को 550.5 रुपए की सब्सिडी राशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए।
उन्होंने बताया कि 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 850.5 रुपए है, जिसमें से 550.5 रुपए राज्य सरकार तथा शेष 300 केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इससे लाभार्थियों को सिलेंडर लगभग नि:शुल्क मिलेगा, जिससे त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, आपूर्ति विभाग के निरीक्षकों सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। सरकार की इस सौगात से जनपद की महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और सभी ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diwali Gift for Ujjwala Beneficiaries: 18.6 Million Families to Benefit from Gas Subsidy of Rs. 1,500 Crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gautam buddha nagar, diwali, pradhan mantri ujjwala yojana, chief minister yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mahoba news, mahoba news in hindi, real time mahoba city news, real time news, mahoba news khas khabar, mahoba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved