महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के करहरा गांव में पत्नी के किसी व्यक्ति से कथित रूप से अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने सोते समय अपनी पत्नी की नाक चबा डाली है। महिला को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि गुरुवार की रात करहरा गांव में सोते समय कालीचरण नामक व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक में सोते समय अपनी पत्नी गीता (36) की नाक दांत से चबा डाली है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि हालांकि घायल महिला का आरोप है कि उसके पति ने कुछ दिन पूर्व 15 वर्षीय बड़े बेटे की हत्या करवाकर शव झाड़ियों में फेंकवा दिया था, इसी को लेकर अकसर विवाद होता रहा है और गुरुवार की शाम भी विवाद के बाद रात में सोते समय यह घटना हुई है।
एसपी ने कहा कि इस दौरान कालीचरण ने महिला को बचाने गए अपने भाई और बहनोई को भी हमला कर घायल कर दिया है।
उन्होंने कहा कि महिला के बेटे की हत्या और उस पर हुए इस हमले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कालीचरण के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। (आईएएनएस)
पुलिस कर रही सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म करने वाले उद्योगपति की तलाश
यूपी के मेरठ में नाले में मिला महिला का सिर कटा शव
अयोध्या में दलित बहनों से 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Daily Horoscope