• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर : मुख्यमंत्री योगी

Today the businessman walks with his chest raised and the criminal with his head bowed: Chief Minister Yogi - Maharajganj News in Hindi

महराजगंज। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले माफिया सीना तानकर चलता था और व्यापारी झुक कर। आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर, गले में तख्ती लटकाकर, जान की भीख मांगता है। सरकार बदलने पर कैसे परिवर्तन होता है, ये आज हर कोई महसूस कर सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां जी एस बी एस डिग्री कॉलेज मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप से महराजगंज की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में फुल मेजॉरटी के बोर्ड के लिए अपील करने आया हूं। क्योंकि अगर अच्छा बोर्ड नहीं होगा तो दिल्ली और लखनऊ से आने वाला पैसा विकास कार्यों में ना लगकर बंदरबांट हो जाएगा। आज हमारे युवाओं को पहचान छिपाने की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि यहां आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर। योगी बोले कि नगर निकाय चुनाव का महत्व क्या है, ये आप सभी को समझने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यूपी में पहले से ही काम कर रही है। दिल्ली और लखनऊ से आने वाला पैसा विकास कार्यों में लग सके, इसके लिए नगर निकायों में भी डबल इंजन की सरकार को सपोर्ट करने वाला नया इंजन चाहिए। सीएम ने कहा कि विकास के लिए पैसा डबल इंजन की सरकार ही देगी। कोई निर्दल या अन्य दल का नहीं। ये विकास का पैसा जमीन पर तब लगेगा जब बोर्ड फुल मेजॉरिटी का हो। गलत लोग आ जाएंगे तो जनता का नुकसान होगा। ऐसी गलती करने की जरूरत नहीं है। हम लोग अपने नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को ऐसा बनाना चाहते हैं, जहां से उसके ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाएं और आपको प्रमाणपत्रों के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े।
सीएम ने कहा कि पहले इस पूरे इलाके में इन्सेफेलाइटिस से मौतें होती थीं। 40 साल में 50 हजार मौतें हुईं। मगर, कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने इसपर कभी ध्यान नहीं दिया। आज डबल इंजन की सरकार ने इंन्सेफेलाइटिस को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महराजगंज में लाखों लोगों को शौचालय, पेंशन, शुद्ध पेयजल, किसान सम्मान निधि प्रदान किया जा रहा है। विकास की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। किसी की जाति, मत और मजहब देखकर तुष्टिकरण नहीं किया जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टिकरण करते थे, हम सशक्तिकरण कर रहे हैं। पहले युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाए जाते थे, हम टैबलेट दे रहे हैं। ये युवाओं को टेक्नॉलाजी से जोड़कर उन्हे सशक्त बना रहा है। सपा बसपा के दौर में व्यापारी से रंगदारी वसूली जाती थी। हमने व्यापारी को पीएम स्वनिधि के साथ जोड़ने का काम किया है। पहले हमारे शहर कूड़े के ढेर होते थे। आज अमृत और स्मार्ट मिशन से हमारे शहर स्वच्छ और सुंदर दिख रहे हैं। पहले शहर में शोहदों का आतंक होता था, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज सेफ सिटी के रूप में हमारे शहरों की पहचान हो रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Today the businessman walks with his chest raised and the criminal with his head bowed: Chief Minister Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharajganj, up, yogi adityanath, businessman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, maharajganj news, maharajganj news in hindi, real time maharajganj city news, real time news, maharajganj news khas khabar, maharajganj news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved