• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चाकू की नोंक पर लड़के ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर

At the point of knife the boy filled the vermilion in the demand of the girl - Maharajganj News in Hindi

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) | महाराजगंज जिले में एक विचित्र घटना में आठवीं कक्षा का एक छात्र छठी कक्षा की छात्रा के घर में घुस गया और चाकू की नोंक पर उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। लड़की के पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद 16 वर्षीय लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महराजगंज थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने बताया कि लड़का अपने एक दोस्त के साथ 14 वर्षीय लड़की के घर पहुंचा।

राय ने कहा, लड़की झाडू लगा रही थी। उनमें से एक लड़के ने लड़की के गले पर चाकू रख दिया और उसके मांग पर सिंदूर डाल दिया।

लड़की डर गई और शोर मचाने लगी, लेकिन इससे पहले कि कोई वहां पहुंचता, लड़के भागने में सफल रहे।

जब लड़की का पिता, जो एक ड्राइवर है, काम के बाद घर लौटे, तो लड़की ने आपबीती बताई।

लड़की के पिता ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की पहचान हो गयी।

एसएचओ ने कहा, पुलिस की एक टीम ने लड़के का पता लगाया और उसे उठा लिया। उसके पिता की जूते की दुकान है।

लड़के को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया और उसे बाल सुधार गृह में रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक लड़का तीन महीने से लड़की का पीछा कर रहा है।

जब लड़की के माता-पिता को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे दूसरे स्कूल में भर्ती करा दिया, लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-At the point of knife the boy filled the vermilion in the demand of the girl
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: knife, uttar pradesh, maharajganj, maharajganj police station, ravi kumar rai, crime news in hindi, crime news, maharajganj news, maharajganj news in hindi, real time maharajganj city news, real time news, maharajganj news khas khabar, maharajganj news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved