• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी : डिप्टी सीएम के आवास से युवक गिरफ्तार, फ्रॉड करने का आरोप

Youth arrested from Deputy CM residence, accused of fraud - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर स्थित सतर्कता टीम ने नोएडा निवासी दशरथ पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी दशरथ पाल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जनता के साथ धोखाधड़ी की और डिप्टी सीएम से मिलने के बहाने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, दशरथ पाल ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बनकर उपमुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश किया। इस दौरान वह पकड़ में आ गया। आरोप है कि वह नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ समेत कई स्थानों पर धोखाधड़ी कर चुका है। घटना की जानकारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दी। इसके बाद सतर्कता टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र का निवासी है। लखनऊ की पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
दशरथ पाल सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है और अपने आप को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर उनके नाम का दुरुपयोग करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसकी अन्य साजिशों और साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है और लगातार नेताओं के नाम का दुरुपयोग कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह कई प्रभावशाली पद पर बैठे लोगों का नाम लेकर लोगों को ठगता और अन्य नेताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश करता था, लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास की सतर्कता टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह एक फर्जी और धोखेबाज है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी आखिर उपमुख्यमंत्री के आवास पर किस मकसद से पहुंचा था और उसने नेताओं के नाम का दुरुपयोग कर अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने इस घटना से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करा दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth arrested from Deputy CM residence, accused of fraud
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: youth arrested, deputy cm residence, accused, fraud, up, उत्तर प्रदेश, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved