लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीबीआई का भय दिखा कर विधान परिषद सदस्यों से इस्तीफा ले रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एमएलसी के इस्तीफा देने पर सिंह ने कहा, "प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री (जो किसी सदन के सदस्य नहीं हैं) उनका विधानसभा जीत कर आना संभव नहीं था और इनकी हार सुनिश्चित थी। इसीलिए भाजपा की योगी सरकार अपराधियों की भांति विपक्षी दलों के विधानपरिषद सदस्यों को फर्जी मामलों में फंसाने, आवास एवं प्रतिष्ठानों को गिराने, पुलिस, सीबीआई और ईडी का भय दिखाकर जेल भेजने की धमकी देकर एलएमसी के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर रही है।"
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय एवं घृणित कृत्य है।
-आईएएनएस
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope